समाचार | टीवी टाइम | आलेख
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » टीवी » समाचार » उड़ीसा का अप्रतिम सौंदर्य 'डिस्कवरी' पर (Orrisa : The Divine Land)
Feedback Print Bookmark and Share
 
किम जगतियानी
WD
WD
प्रकृति के गर्भ में छुपी सुंदरता को ढूँढ़ निकालकर दर्शकों तक पहुँचाने वाला 'डिस्कवरी चैनल' अब अपने दर्शकों के लिए उड़ीसा के सौंदर्य पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम 'उड़ीसा : द डिवाइन लैंड' लेकर आ रहा है। डिस्कवरी चैनल पर 31 अक्टूबर, शनिवार से रात 9 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में उड़ीसा के समग्र सौंदर्य व जानकारियों को समेटने का प्रयास किया गया है।

उड़ीसा को भारत के सुंदर राज्यों में शुमार किया जाता है। यहाँ के सुंदर समुद्र तट, जंगली जीव, खूबसूरत मंदिर व मनोहारी प्राकृतिक दृश्य बरबस ही पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। डिस्कवरी चैनल के इस कार्यक्रम के द्वारा उड़ीसा की अप्रतिम सुंदरता व इतिहास के गर्भ में छुपे रहस्यों को दिखाया जाएगा।

जिससे दर्शकों को उड़ीसा से जुड़े कई ऐतिहासिक रहस्यों व उड़ीसा के नए-नए पर्यटनस्थलों की जानकारियाँ मिलेगी। इस कार्यक्रम में दर्शकों को उड़ीसा की सैर कराने के लिए होस्ट की भूमिका में नर आएँगी - प्रसिद्ध टीवी पर्सनैलिटी किम जगतियानी।

डिस्कवरी के इस नए कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करते हुए डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पेसीफिक के राहुल जौहरी (सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं जनरल मैनेजर, भारत) ने कहा कि यह कार्यक्रम उड़ीसा की एक समग्र यात्रा है, जिसमें दर्शकों को उड़ीसा की कला, संस्कृति व इतिहास आदि से संबंधित हर तरह की जानकारियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
जानकारी व चित्र हेतु साभार : डिस्कवरी चैनल
संबंधित जानकारी खोजें