’बिग बॉस’ की एकमात्र विदेशी प्रतिभागी जर्मन बाला क्लाउडिया सिसैला से बख्तियार ईरानी नजदीकियाँ बढ़ाने की कोशिश करते देखे गए। स्विमिंग पूल में बख्तियार और क्लाउडिया ने खूब मस्ती की। शो में अक्सर उन्हें साथ देखा जाता है। अपने अन्य साथियों के साथ भी बख्तियार इस ‘फिरंगी’ लड़की के बारे में बात करते रहते हैं।
इस शो में बख्तियार की पत्नी तनाज भी शामिल हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वे अब तक अपने पति को ‘बैनिफिट ऑफ डाउट’ दे रही हैं। क्लाउडिया से सलीके से पेश आने वाले बख्तियार अपनी पत्नी तनाज से अक्सर झगड़ते रहते हैं और इस शो में उनके झगड़ों को प्रमुखता के साथ दिखाया जाता है।
कहीं ऐसा न हो कि ‘बिग बॉस’ का शो पति, पत्नी और वो का अखाड़ा बन जाए।