’बिग स्विच’ के शो के जरिये जेनेलिया डिसूजा भी टीवी से जुड़ गई हैं और इस कार्यक्रम को लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में जेनेलिया कहती हैं ‘यह पहला टीवी शो है, जिसमें मैं शामिल हुई हूँ और इसका हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ क्योंकि यह सामान्य-सा रिएलिटी शो नहीं है। इसमें दर्शकों और प्रतिभागियों दोनों के लिए पर्याप्त मस्ती तथा मनोरंजन भी है।‘
‘बिग स्विच’ में 10 अमीर परिवार के बच्चों को अपनी आरामदेह जिंदगी को छोड़कर मुंबई की झोपड़पट्टी में रखा गया है, जहाँ कैमरा उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगा। ये बच्चे जीवन की कटु सच्चाइयों से रूबरू हो सकेंगे। इन अमीर लड़कों को स्लम के सहयोगी के साथ युगल रूप में रखा गया है, जिनके सपनों को ये पूरा करेंगे।
24 अक्टूबर से आरंभ हुए इस शो को बिंदास चैनल पर देखा जा सकता है।