समाचार | टीवी टाइम | आलेख
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » टीवी » समाचार » सारेगामापा मेगा चैलेंज में मध्य प्रदेश की टीम
Feedback Print Bookmark and Share
 
MP Team
WD
30 अक्टूबर से ज़ी टीवी पर ‘सारेगामापा मेगा चैलेंज’ शुरू होने जा रहा है, जिसमें आठ टीमों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कोलकाता और असम) के बीच मुकाबला होगा। हर टीम में तीन सदस्य होंगे, जिसमें से एक कप्तान होगा। सात सप्ताह तक चलने वाले इस मेगा चैलेंज में हर सप्ताह दो टीमों के बीच मुकाबला होगा।

छत्तीसगढ़ और मप्र को मिलाकर एक टीम बनाई गई है। रीवा की प्रतिभा बघेल इसकी कप्तान हैं। राजनाँदगाँव की सुमेधा करमहे और भोपाल के आमिर हफीज़ मध्य प्रदेश टीम के सदस्य हैं।

प्रतिभा का कहना ‘हम सब अपनी टीम को जिताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि मुकाबला बहुत कड़ा है। प्रत्येक टीम में प्रतिभाशाली सदस्य हैं। हम मुकाबले से घबराते नहीं है, लेकिन कामयाब होने के लिए हमें अपने क्षेत्र के लोगों का प्यार और विश्वास चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें