समाचार | टीवी टाइम | आलेख
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » टीवी » समाचार » कमाल खान फिर आ सकते हैं ‘बिग बॉस’ में
Feedback Print Bookmark and Share
 
Kamaal Khan
IFM
कमाल खान ने ‘बिग बॉस’ में ऐसा धमाल मचाया कि उन्हें ‘बिग बॉस’ के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। गालियों के अलावा वे हिंसा पर भी उतारू हो गए और उनके खिलाफ घर के सारे सदस्य हो गए। आखिरकार ‘बिग बॉस’ को हस्तक्षेप करना पड़ा। ‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी सदस्य को बिग बॉस ने बाहर किया हो।

टीवी चैनल से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक कमाल खान को एक बार फिर कुछ दिनों बाद वाइल्ड कार्ड के जरिये प्रवेश दिया जा सकता है। गौरतलब है कि ‘बिग बॉस’ की टीआरपी बढ़ाने में कमाल का खासा योगदान है।

घमंडी और गालियाँ बकने वाले कमाल अलोकप्रिय तो हुए, लेकिन उनकी वजह से दर्शक इस शो से जुड़ गए। एसआरके की तर्ज पर अपने आपको केआरके बताने वाले कमाल बेहद बड़बोले हैं। अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के आगे उन्होंने अपने आपको सुपरस्टार बताया।

कमाल को अपने पैसों का भी घमंड है। उन्होंने शो के दरमियान एक बार बताया था‍ कि वे फ्रांस का पानी और हॉलैण्ड का दूध मँगाकर पीते हैं और आ‍लीशान घर में रहते हैं। उनकी इस बात का काफी मजाक बनाया गया।

बदनाम होने के बावजूद उनका काफी नाम हुआ है और इसको देखते हुए उन्हें एक बार फिर ‘बिग बॉस’ में प्रवेश मिल सकता है।
संबंधित जानकारी खोजें