मुख पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार > सलमान के शो में धरम और सनी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सलमान के शो में धरम और सनी
10 Ka Dum
IFM

सलमान के शो ‘दस का दम’ में सैलिब्रिटीज़ का आना जारी है। 4 जुलाई की रात नौ बजे प्रसारित होने वाले एपिसोड में बाप-बेटे धर्मेन्द्र और सनी देओल नजर आने वाले हैं। निश्चित रूप से यह धमाकेदार एपिसोड होगा।

धर्मेन्द्र और सनी देओल टेलीविजन पर आना बहुत कम पसंद करते हैं। लेकिन सलमान का प्यार उन्हें यहाँ खींच लाया। धर्मेन्द्र, सलमान के पसंदीदा हीरो हैं। सनी के साथ भी सलमान ने ‘जीत’ और ‘हीरोज़’ नामक फिल्म की है।

शो के दरमियान धर्मेन्द्र ने बताया कि सलमान उन्हें उनके जवानी के दिनों की याद दिलाते हैं। वे भी सलमान की तरह सब कुछ खुलेआम करते थे। बात चाहे शराब पीने की हो या रोमांस की। सनी ने भी अपने दिल की बातें इस शो में बताईं। तीन मजबूत व्यक्तियों का यह शो देखने लायक होगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
नेहा की मिडनाइट लाइफ
सरकार की दुनिया का अंतिम पड़ाव
कँवलजीत फिर अस्पताल में
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जीपीएल
बड़बोली राखी का बिंदास अंदाज
सुगुना शादी कर रही हैं!