मुख पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार > कँवलजीत फिर अस्पताल में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कँवलजीत फिर अस्पताल में
टीवी कलाकार कँवलजीत पर लगता है ग्रहण लग गया है। आँख के ऑपरेशन के लिए वे कुछ दिनों तक शूटिंग से अलग रहे थे। वे काम पर लौटे ही थे कि उनका एपेंडिक्स बर्स्ट होने की खबर है। उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्टार प्लस के सीरियल 'सबकी लाडली बेबो' के कुक्कू नारंग फिलहाल तो ठीक हैं पर अब वे करीब दो हफ्ते शूटिंग पर नहीं लौट पाएँगे, लेकिन किसी कलाकार के बीमार होने पर सीरियल का कामकाज तो रुकने से रहा, इसलिए स्क्रिप्ट में उलटफेर किया जा रहा है ताकि कँवलजीत के स्वस्थ होने तक कहानी को नए मोड़ पर ले जाकर दर्शकों को जोड़े रखा जा सके।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जीपीएल
बड़बोली राखी का बिंदास अंदाज
सुगुना शादी कर रही हैं!
‘छोटे मियाँ 2’ में रवीना टंडन
सलमान के शो में श्रीदेवी
‘कलर्स’ पर तीन नए शो