मुख पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार > शौर्य और सुहानी की परेशानी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
शौर्य और सुहानी की परेशानी
पिछले दिनों सौरभ और श्रिती (‘शौर्य और सुहानी’) को शूटिंग के दौरान कठिनाई का अनुभव हुआ। सुहानी का स्वयंवर हो रहा था और शौर्य को सबके सामने सुहानी को उठाकर ले जाना था।

Shaurya Aur Suhani
PR
इस सीन की शूटिंग के बारे में जब सौरभ से बात की गई तो उन्होंने कहा ‘एक्शन सीक्वेंस करना हर अभिनेता के लिए आसान नहीं होता है। मुझे छत की ऊँचाई से कूदकर स्टंट करना थे। अभ्यास के दौरान मेरा ‍सिर तलवार से टकरा गया था। शुक्र था कि वो नकली थी। जब शॉट ओके हुआ तो मेरी सारी थकान काफूर हो गई।‘

श्रिति इस सीन के बारे में कहती हैं ‘पिछले कई दिनों से हम इस महत्वपूर्ण सीन को शूट कर रहे थे। मुझे भी संक्षिप्त स्टंट करना था और मुझे इसकी खुशी भी है। मेरे सामने सबसे बड़ी समस्या कास्ट्‍यूम को लेकर थी। इतनी भारी भरकम ड्रेस के साथ स्टंट करना आसान नहीं था।‘
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ज्योति की जिंदगी में नया अध्याय
सलमान के शो में कैटरीना और नील
पढ़ाई पहले, अभिनय बाद में
हितेन-गौरी : आने वाला है नया मेहमान
टीवी पर नए कार्यक्रमों की बहार
करीना-करिश्मा ‘दस का दम’ में