ज्योति की जिंदगी में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है क्योंकि वह अपने दोस्त पंकज से शादी करने जा रही है। ज्योति और पंकज की मुलाकात शिशुमंगल में हुई थी, जहाँ दोनों ने कुछ समय साथ बिताया। शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोस्त बन गए। ज्योति को पंकज की सोच, व्यवहार और स्वभाव पसंद आने लगा। उधर पंकज भी ज्योति की सुंदरता और दृढ़ता से प्रभावित हुआ। पंकज के परिवार को भी ज्योति पसंद आ गई और उसके कड़वे अतीत के बावजूद उन्होंने उसे बहू के रुप में स्वीकार लिया। पंकज के परिवार वाले ही शादी का पूरा इंतजाम कर रहे हैं क्योंकि ज्योति का अपने परिवार से संबंध खत्म हो चुका है। पंकज ने वादा किया है कि वह ज्योति की जिंदगी में सारे रंग भर देगा। |