सलमान का टीवी शो ‘दस का दम’ एक बार फिर शुरू हो चुका है और इस कार्यक्रम की टीआरपी बढ़ाने के लिए सैलिब्रिटीज़ का इसमें आना जारी है। 20 जून वाले एपिसोड में कैटरीना कैफ और नील नितिन मुकेश नजर आने वाले हैं। सलमान अपनी गर्लफ्रेंड कैटरीना के साथ दुनिया के सामने ज्यादा नजर नहीं आते हैं, इसलिए इस शो में दोनों को देखना दिलचस्प होगा। कैटरीना और नील नितिन मुकेश अभिनीत फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ 26 जून को प्रदर्शित हो रही है, इसलिए फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें शो में बुलाया गया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं, लेकिन वे इस शो में नहीं दिखाई देंगे। वजह? जॉन और सलमान एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। |