मुख पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार > पढ़ाई पहले, अभिनय बाद में
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पढ़ाई पहले, अभिनय बाद में
Aditi
PR
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘किस देश में है मेरा दिल’ में अदिति गुप्ता हीरा मन का किरदार निभा रही हैं। अदिति इन दिनों मुंबई के बजाय दिल्ली में हैं। दिल्ली वे शूटिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी परीक्षा की वजह से गई हुई हैं।

पिछले दिनों अदिति ने शूटिंग के लिए अतिरिक्त समय दिया था ताकि उनके जाने के बाद शो पर असर नहीं पड़े। पढ़ाई में उनकी मदद के लिए उनकी सहेली दिल्ली से आ गई थी।

दिल्ली के एक संस्थान से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही अदिति इस बारे में कहती हैं ‘मेरे लिए पढ़ाई सबसे पहले है। आज के दौर में कुछ भी स्थाई नहीं है, लेकिन पढ़ाई जिंदगी में कभी भी काम आ सकती है।‘

इस धारावाहिक की यूनिट अदिति को कुछ दिन मिस करेगी। यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक ‘अदिति सेट पर हँसी-मजाक करती रहती हैं और उनकी कमी हमें खलेगी।‘
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हितेन-गौरी : आने वाला है नया मेहमान
टीवी पर नए कार्यक्रमों की बहार
करीना-करिश्मा ‘दस का दम’ में
नया धारावाहिक : मितवा... फूल कमल के
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ है मेघना मलिक
‘दस का दम’ में मल्लिका शेरावत!