30 मई से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ‘दस का दम’ शो शुरू होने जा रहा है, जिसे सलमान खान प्रस्तुत कर रहे हैं। पहले सीज़न की कामयाबी के बाद यह दूसरा सीज़न होगा और इसकी शुरुआत धमाकेदार तरीके से हो रही है। इस शो के पहले एपिसोड में करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर दिखाई देंगी। ये दोनों खूबसूरत नायिकाएँ सलमान के साथ ‘दस का दम’ खेलेंगी। करिश्मा और करीना दोनों ने सलमान के साथ फिल्में की हैं और दोनों के सलमान से मधुर संबंध है। |