मुख पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार > नया धारावाहिक : मितवा... फूल कमल के
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नया धारावाहिक : मितवा... फूल कमल के
Mitwa Phool Kamal Ke
PR
प्यार और उम्मीद में इतनी ताकत है कि यह मानव एवं समाज द्वारा निर्मित सभी बाधाओं को पार कर जाने में सक्षम है। बेला और बिरजू भी अपने प्यार को ‍जीवित रखने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। ये पात्र हैं ‘मितवा... फूल कमल के’ नामक धारावाहिक के, जिसका प्रसारण स्टार प्लस पर 27 मई से शाम 7.30 से आरंभ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में दर्शकों को उत्तर प्रदेश की हृदयस्थली में जातिगत विषमताओं की पृष्ठभूमि के विरुद्ध पनपी एक प्रेम कहानी, दिखाई जाएगी।

बेला (तन्वी भाटिया) ऊँची जाति की लड़की और बिरजू (मोहित मल्होत्रा) एक दलित लड़के की मनमोहक प्रेम कहानी को इस धारावाहिक में बखूबी दर्शाया गया है। बिरजू घृणा, जातिगत असमानता और अपार दु:ख से भरे जीवन से परिचित है, जबकि बेला इस प्रकार की सारी स्थितियों से अछूती है और उनके जीवन का यह अंतर उनके बीच जीने-मरने का गहरा रिश्ता बन जाता है।

क्या मासूम प्यार सह पाएगा जातिवाद का प्रहार? जातिवाद के दल-दल में क्या खिलेंगे फूल कमल के? क्या सच्चा प्यार जीवित रहेगा या अत्याचारों द्वारा इसे कुचल दिया जाएगा? इन प्रश्नों के जवाब पाने के लिए आपको देखना होगा ‘मितवा... फूल कमल के’।

रामेश्वरी, शाहबाज खान, स्वाति चिटणीस, मनीष वाधवा, निगार खान, जीतेन्द्र वजिरानी, विप्रा रावल और शिवानी गोसाई जैसे कलाकार इस धारावाहिक में दिखाई देंगे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ है मेघना मलिक
‘दस का दम’ में मल्लिका शेरावत!
दु:खी हुए शरद केलकर
गुनगुन की परेशानी
सलमान को मिलेंगे सिर्फ 44 करोड़
राखी का शो, संभावना का नजरिया