मल्लिका शेरावत और सलमान खान किसी फिल्म में नायक-नायिका तो नहीं बन पाए, लेकिन दोनों को साथ देखने का अवसर दर्शकों को सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में देखने को मिल सकता है। खबर है कि वे इसके एक एपिसोड में दिखाई देंगी। सलमान के पारिश्रमिक में कटौती कर दी गई है, इसलिए सलमान सैलिब्रिटीज़ को अपने शो में बुलाने के लिए आना-कानी कर रहे हैं। हारकर शो के निर्माता ही इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। सलमान से संबंधों की खातिर इस शो के पहले सीज़न में बॉलीवुड के कई कलाकार नजर आए थे और उन्होंने बदले में कुछ भी नहीं लिया था। लेकिन अब ‘दस का दम’ के निर्माताओं को सैलिब्रिटीज़ को बुलाने के बदले में पैसा देना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक मल्लिका शेरावत ने इस शो में आने के बदले में पचास लाख रुपए माँगे और उनकी इस माँग को मान लिया गया है। मल्लिका के दम को मानना पड़ेगा। फिल्म चले या न चले, उनकी डिमांड बनी हुई है। |