आपकी कचहरी किरण के साथ
1 दिसंबर से शुरू
स्टार प्लस पर एक दिसंबर से नया शो ‘आपकी कचहरी किरण के साथ’ शुरू होने जा रहा है। जहाँ आम धारावाहिक में अभिनेता होते हैं, स्क्रिप्ट होती है, संवाद होते हैं, झूठे इमोशन होते हैं, वहीं इस शो में सब कुछ वास्तविक होगा। इस शो में वे लोग आएँगे जिनके अपनों या परायों के साथ झगड़ा चल रहा है। वे अपनी दलील, अपने मन की बात किरण बेदी के आगे रखेंगे और किरण उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगी। प्रत्येक एपिसोड में नए घटनाक्रमों को शामिल किया जाएगा। सोमवार एक दिसम्बर के एपिसोड में उस महिला का मामला दिखाया जाएगा जो अपनी सास के अत्याचार का शिकार है। उसे बच्चा नहीं है इस वजह से उसे सताया जा रहा है। उसका पति माँ और पत्नी के बीच फँसा हुआ है। प्रत्येक सोमवार से गुरुवार इस शो को रात साढ़े दस बजे इसे देखा जा सकेगा।