मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिल्पा भी टीवी पर!  Search similar articles
Shilpa
IFM
’बिग ब्रदर’ की तर्ज पर बना ‘बिग बॉस’ शो खासा लोकप्रिय हुआ था। इस वर्ष यह शो ‘कलर्स’ नामक नए चैनल पर आरंभ होगा।

खबर है कि इस शो के संचालन के लिए शिल्पा शेट्टी को फाइनल कर लिया गया है। हालाँकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक शिल्पा को इस शो के संचालन के लिए भारी रकम दी गई है।

अक्षय कुमार के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के समाप्त होने के बाद इस शो की शुरुआत होगी। पिछली दफा ‘बिग बॉस’ का संचालन अरशद वारसी ने किया था, जिसमें राहुल रॉय, कश्मीरा शाह, राखी सावंत, रवि किशन जैसे सितारों ने हिस्सा लिया था।

शिल्पा इन दिनों ज्यादा फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को टीवी पर आता देख उन्होंने भी शायद इस छोटे परदे पर आने का मन बना लिया हो।
और भी
आजा माही वे – प्यार की अग्नि परीक्षा
‘कलर्स’ चैनल के कार्यक्रम
देशी स्टाइल में हॉलीवुड
राहुल बने सुपरस्टार
कौन बनेगा सिकंदर?
पूरा हुआ रोमित का सपना