स्टार प्लस पर नया रियलिटी शो ‘आजा माही वे’ 1 अगस्त से रात आठ बजे शुरू होने जा रहा है। इसे प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार देखा जा सकेगा। इसमें वास्तविक जीवन की 11 जोडि़याँ सप्ताह दर सप्ताह होने वाली जंग में मुकाबला करती हुई दिखाई देंगी।
सभी जोडि़याँ अपने सपनों की शादी का अनुसरण करते हुए अपनी नृत्य क्षमता का खुलकर प्रदर्शन करेगी। इन्हें कई रोचक प्रश्नों के जवाब भी देना होंगे। प्रतिभागियों की नृत्य क्षमता का आकलन टेलीविजन जगत के मशहूर कलाकार रोनित रॉय, श्वेता तिवारी और अपरा मेहता करेंगे। वही राहलु वैद्य और विनित सिंह इस शो की मेजबानी करेंगे।
|