मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘कलर्स’ चैनल के कार्यक्रम  Search similar articles
नए चैनल ‘कलर्स’ पर अक्षय कुमार का ‘फियर फेक्टर : खतरों के खिलाड़ी’ के अलावा भी कुछ नए और उम्दा कार्यक्रम भी देखे जा सकते हैं। इन कार्यक्रमों को सभी उम्र और वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे, ऐसा माना जा रहा है।

Sajid
PR
साजिद सुपरस्टार्स
यह नाम है साजिद खान के नए शो का। साजिद खान अपनी हाजिर जवाबी की वजह से बॉलीवुड में जाने जाते हैं। बॉलीवुड की हर हस्ती उनका निशाना बनती है। इस शो की शुरुआत होगी ‘हे बेबी’ के गीत से, जिसमें रितेश देशमुख भी नजर आएँगे। अक्षय कुमार, संजीव कुमार और कादर खान की मिमिक्री करते हुए रितेश दिखाई देंगे। साजिद और रितेश के बीच पक्की दोस्ती है। जब साजिद ने रितेश से पूछा कि क्या वे ‘गे’ हैं, यह सुनकर रितेश ने तुरंत स्टेज छोड़ दिया। क्या उनकी दोस्ती खत्म हो गई?

बंधन सात जन्मों का
‘बंधन सात जन्मों का’ की कहानी भावनाओं से भरी हुई है। कहानी है लखनऊ शहर की रहने वाली जाह्नवी अग्रवाल की। वह एक समझदार, बुद्धिमान और परिपक्व लड़की है। जाह्नवी के सपने उस समय ध्वस्त हो जाते हैं जब उसकी शादी हो जाती है। उसकी आगे पढ़ने की इच्छा अधूरी रह जाती है। परिस्थिति तब और खराब हो जाती है जब बात दहेज की उठती है।

Jai Shri Krishna
PR
जय श्री कृष्ण
‘जय श्री कृष्ण’ में भगवान श्रीकृष्ण की बचपन की नटखट गतिविधियों को दिखाया जाएगा। उनके जन्म से लेकर गोकुल तक जाने की और ‘माखन चोर’ बनने की सारी घटनाओं को देखना कम रोचक नहीं होगा।
और भी
देशी स्टाइल में हॉलीवुड
राहुल बने सुपरस्टार
कौन बनेगा सिकंदर?
पूरा हुआ रोमित का सपना
फियर फेक्टर का म्यूजिक ट्रेलर
समीरा भी टीवी पर!