मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देशी स्टाइल में हॉलीवुड  Search similar articles
सब टीवी पर दो नए धारावाहिक
दर्शक जब भी हँसना चाहते हैं, सब टीवी के सामने बैठ जाते हैं। इस चैनल भर दिन भर ऐसे कार्यक्रम प्रसारित होते हैं जो दर्शकों को गुदगुदाते रहते हैं। हँसने-हँसाने के लिए हाल ही में सब टीवी ने दो अमेरिकन धारावाहिक ‘होम इम्प्रूवमेंट’ और ‘माय वाइफ एंड किड्स’ का प्रसारण शुरू किया है। ये धारावाहिक हिंदी में होंगे।

Home Improvement
PR
होम इम्प्रूवमेंट
इस शो को सोमवार से गुरुवार शाम 7 बजे से देखा जा सकता है। इसमें घर के भौतिक विकास के साथ-साथ जिंदगी के विकास को परिवार, दोस्त, काम और स्कूल से जोड़ा गया है। इसमें टेलर परिवार की कहानी दिखाई गई है। टिम, उनकी पत्नी जिल और उनके तीन बेटे इस शो के मुख्य किरदार हैं। इस शो ने अपने जमाने में काफी सफलता हासिल की थी और 90 के दशक इसे सबसे ज्यादा देखा गया था।

My wife and kids
PR
माय वाइफ एंड किड्स
यह शो सोमवार से गुरुवार शाम 7.30 से देखा जा सकता है। इसमें डेमन वायन्स, टिशा कैम्पबेल मार्टिन ने प्रमुख भूमिका निभाई है। यह एक छोटे व्यवसायी की कहानी है जो अपनी पत्नी के साथ कंपनी चलाता है। उसकी पत्नी को बाद में महसूस होता है कि वह अपने बच्चों को मिस कर रही है। वह बाद में गृहिणी बन जाती है।

सब की बिजनेस हेड अनुज कपूर के अनुसार ‘हम सब टीवी पर दुनिया भर के श्रेष्ठ हास्य धारावाहिक दिखाना चाहते हैं और इसी कड़ी में यह शुरुआत है। यह परिवार के साथ देखे जाने लायक शो हैं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इन्हें पसंद करेंगे।‘
और भी
राहुल बने सुपरस्टार
कौन बनेगा सिकंदर?
पूरा हुआ रोमित का सपना
फियर फेक्टर का म्यूजिक ट्रेलर
समीरा भी टीवी पर!
बेचारे अभिषेक!