मुंबई के रहने वाले राहुल वैद्य ने ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडियन आइडल के पहले विजेता अभिजीत सावंत और हर्षित सक्सेना के साथ राहुल का फाइनल में मुकाबला हुआ।
राहुल को 2,16,693 वोट, अभिजीत को 2,02,321 और हर्षित को 1,56,291 वोट मिलें। राहुल को क्रिस्टल ट्रॉफी और ‘सुपरस्टार’ लिखी ब्लैक जैकेट विद्या बालन और शाहिद कपूर ने दी। 50 लाख रुपए के इनाम के साथ उन्हें एक बाइक भी इनाम में मिली।
राहुल और अभिजीत की प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। इंडियन आइडल में भी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन अभिजीत ने उस समय बाजी मारी थी। यह रियलिटी शो चैम्पिनय गायकों के बीच था और राहुल चैम्पियनों के चैम्पियन बनें।
|