‘मायका’ और ‘घर की लक्ष्मी बेटियाँ’ जैसे धारावाहिकों में काम करने वाले रोमित राज की बरसों से इच्छा थी कि वे अपने जन्मदिवस पर एक बार अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जरूर जाएँ।
आखिरकार उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी होने जा रही है। 9 जुलाई को उनका जन्मदिन है और इस दौरान कुछ खास दृश्यों को शूट करने के लिए ‘मायका’ की टीम अमृतसर जा रही है। ‘मायका’ की टीम को रोमित अपना दूसरा परिवार मानते हैं। वे अपने इस परिवार के साथ वहाँ जन्मदिन मनाएँगे।
रोमित कहते हैं ‘मैं बहुत उत्साहित हूँ। ये मेरा हमेशा से सपना था, जो इस शो के जरिए पूरा होने जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि भगवान मुझे मेरे जन्मदिन पर ढेर सारे आशीर्वाद देंगे।‘
|