अक्षय कुमार के रियलिटी शो ‘फियर फेक्टर - आइडिया खतरों के खिलाड़ी’ के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नए चैनल ‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले इस शो का म्यूजि़क ट्रेलर तैयार किया गया है, जो इन दिनों टीवी पर दिखाया जा रहा है। इस गीत की धुन सलीम-सुलैमान ने बनाई है, जबकि इसे गाया है नीरज श्रीधर ने।
इस म्यूजिक ट्रेलर के बारे में कलर्स की मार्केटिंग हेड रमीत अरोरा का कहना है ‘इस शो को बॉलीवुड की एक्शन मूवी की तरह महत्व दिया जा रहा है। इसमें शानदार कलाकार हैं, दक्षिण अफ्रीका के नयनाभिराम दृश्य हैं, प्रमोशनल फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में की गई और अब म्यूजिक ट्रेलर के जरिए इस कार्यक्रम के बारे में दर्शकों को अवगत कराया जा रहा है।‘
संगीत तैयार करने वाले सलीम-सुलैमान कहते हैं ‘यह शो अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, इसलिए हमने इसकी धुन उसी मापदंड को ध्यान में रखकर तैयार की है। नीरज ने इसे शानदार तरीके से गाया है और हमें आशा है कि इस पसंद किया जाएगा।‘
इस शो में 13 हसीनाएँ बहादुरी भरे कारनामे दिखाएँगी और कार्यक्रम के अंत में इस बात का फैसला होगा कि कौन सबसे ज्यादा बहादुर है।
|