मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समीरा भी टीवी पर!  Search similar articles
Sameera
IFM
छोटे परदे पर इस समय इतना ज्यादा पैसा दिया जा रहा है कि बड़े परदे के कलाकार इस ओर दौड़ लगा रहे हैं। कम समय में ज्यादा पैसा कूटने का उन्हें यह अच्छा अवसर मिला है। इसमें फिल्म के पिटने जैसी कोई रिस्क भी नहीं है।

टीवी की ओर दौड़ लगाने में अभिनेत्री समीरा रेड्डी का नाम भी शामिल हो गया है। खबरों के मुताबिक समीरा एक रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाएँगी। एकता कपूर के इस शो का नाम ‘कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट’ है।

समीरा की सेक्स अपील की वजह से उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है। समीरा को देखने के लिए ही दर्शक इस कार्यक्रम को देख लिया करेंगे। इस बारे में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सब कुछ तय माना जा रहा है।
और भी
बेचारे अभिषेक!
राजकुमारी के किरदार में मृणाल
शनिवार की रात सितारों के साथ
बंद हो रहा है शाहरुख का शो?
स्टार प्लस पर आईफा अवॉर्ड 2008
‘गृहस्थी’ में शाबाज़ खान