बॉलीवुड में आईफा अवॉर्ड का बेहद महत्व है और यह अवॉर्ड लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। हाल ही में यह अवॉर्ड उन कलाकारों और तकनिशियनों को दिए गए जिनके काम को दर्शकों ने देखा और सराहा।
बैंकॉक में आयोजित समारोह का संचालन बोमन ईरानी और रितेश देशमुख ने किया। हास्य में दोनों कलाकार माहिर माने जाते हैं और दर्शकों को हँसाने का काम उन्होंने आईफा अवॉर्ड समारोह में भी किया।
करीना को परफॉर्म करते देखने की इच्छा सैफ के मन में जागी और वे बैंकॉक जा पहुँचे। वहाँ पहुँचकर उन्होंने करीना को सरप्राइज दिया। इसी दौरान ये अफवाह फैली थी कि करीना और सैफ के बीच करीना की ड्रेस को लेकर विवाद हुआ है।
जिस दिन अवॉर्ड दिया जाना था, उसी अक्षय कुमार की धर्मपत्नी ट्विंकल खन्ना भी पहुँच गई। ट्विंकल को देख फुसफुसाहट होने लगी कि अक्षय-कैटरीना की नजदीकियों की खबर के चलते ट्विंकल वहाँ पहुँची है क्योंकि कैटरीना भी आईफा 2008 में परफॉर्म करने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना ने अक्षय को फोन लगाए थे, लेकिन अक्षय ने फोन नहीं उठाया। कारण? ट्विंकल जो पास में बैठी थी।
हरमन बावेजा को जरूर विश्वास हो गया होगा कि वे रितिक रोशन जैसे नजर आते हैं। कई दर्शकों को हरमन को देख रितिक का भ्रम हो गया। यहाँ तक की हरमन ने जब परफॉर्म किया तब भी लोगों ने रितिक समझकर तालियाँ बजाईं।
कई सितारों को परफॉर्म करते देखने का अवसर आपको अपने घर पर मिलेगा। 29 जून रात 8 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर।
|