दीपशिखा और उनके पति जीत उपेन्द्र आखिरकार अलग हो ही गए। दस वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उनके संबंध खराब हो गए। दोनों ने अपनी ओर से साथ में रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
पिछले दिनों दोनों ने फैसला किया कि अब साथ रहना मुश्किल है और अलग होना ही उचित समझा। दीपशिखा और जीत के विधिका और विवान नामक दो बच्चे हैं।
दीपशिखा इन दिनों फिर से अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। ‘धूम धड़ाका’ और ‘दहेज’ उनकी आने वाली फिल्म हैं। इसके अलावा वे पिछले दिनों टीवी धारावाहिक ‘बा बहू और बेबी’ में भी दिखाई दी थीं।
|