टीवी कलाकारों की दिनचर्या बेहद व्यस्त रहती हैं। उन्हें लगातार काम करना पड़ता है।
मृणाल कुलकर्णी दिन-रात शूटिंग में व्यस्त हैं। कारण? वे 14 दिन का ब्रेक लेकर लंदन जाने वाली हैं इसलिए उन्हें उन 14 दिनों का काम अभी करना पड़ रहा है। वे प्रोफेशनल हैं और अपने निर्माता का नुकसान नहीं चाहती हैं।
वे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘राजा की आएगी बारात’ में छोटी रानी की भूमिका निभा रही हैं। मृणाल लंदन में एक नाटक में हिस्सा लेने जा रही हैं। साथ ही उनके कजि़न की शादी भी हैं। इसलिए उन्होंने कुछ दिनों का ब्रेक ले लिया है।
|