मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमिर ने बचाई जान
Amir
PR
अभिनय की दुनिया में आने के पहले आमिर अली ने सहारा एअरलाइंस में केबिन क्रू के रूप में पाँच वर्ष तक काम किया है। उनका अनुभव पिछले दिनों काम आया जब उन्होंने एक व्यक्ति की जान बचाई।

संजीदा शेख और तनुश्री दत्ता के साथ दिल्ली में परफॉर्म करने के बाद आमिर विमान द्वारा मुंबई लौट रहे थे। आमिर के पास बैठे व्यक्ति को अटैक आया और वह साँस नहीं ले पा रहा था।

इस घटना से घबराने के बजाय आमिर ने ठंडे दिमाग काम लिया। उन्होंने फौरन ऑक्सीजन मास्क लेकर उसे साँस लेने में मदद की। आमिर की सभी ने प्रशंसा की। आखिर काम ही उन्होंने प्रशंसा के लायक जो किया था।
और भी
मंदिरा का ग्लैमरस अंदाज ही पसंद
आशा ने याद किया किशोर को
नई बानी : गुरदीप कोहली
अक्षय का ‘फियर फेक्टर’
‘छोटे उस्ताद’ में ऐश्वर्या ने बाजी मारी
मेरा शर्ट आपको किसने दिया?