मशहूर धारावाहिक ‘कसम से’ में बानी के लिए नऐ कलाकार की तलाश एकता कपूर को अरसे से थी। आखिर तलाश खत्म हुई। प्राची देसाई की जगह अब गुरदीप कोहली लेगी।
गुरदीप ‘सिंदूर’ और ‘संजीवनी’ जैसे धारावाहिक कर चुकी हैं और बालाजी टेलीफिल्मस के साथ काम करने का यह उसका पहला अवसर है। शादी के बाद यूँ भी गुरदीप ने काम करना कम कर दिया था और अब उसे एक बड़ा अवसर मिला है।
प्राची द्वारा अभिनीत बानी का किरदार बेहद लोकप्रिय है और गुरदीप को उस भूमिका में अपने आपको ढालने के लिए खूब मेहनत करना होगी। यह काम इतना आसान नहीं है।
|