मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेरा शर्ट आपको किसने दिया?
Amitabh
PR
छोटे उस्तादों की ख्याति इतनी बढ़ गई है कि इसमें बड़े परदे के बड़े उस्ताद यानी कि बिग बी भी दिखाई देंगे।

‘छोटे उस्ताद’ का प्रोमो जब शूट किया जा रहा था तब अमिताभ बच्चन बड़े अच्छे मूड में थे। उन्होंने दोनों लड़कियों से बात की और उन्हें एकदम नॉर्मल होने के लिए कहा। वहाँ उपस्थित लोगों को बिग-बी ने कहा ‘ये आज के स्टार्स हैं, हम तो जूनियर आर्टिस्ट हैं।‘

उन्होंने देखा कि ऐश्वर्या अपनी साइज से कुछ ज्यादा ही लंबी शर्ट पहने हुए हैं। फौरन उसके कॉलर को उन्होंने ठीक किया और बोले ‘ये मेरा शर्ट आपको किसने दे दिया।‘ दोनों को अमिताभ ने इस बात की भी बधाई दी कि दोनों भारत के किसी भी रियलिटी शो के फाइनल में पहुँचने वाली पहली दो महिलाएँ हैं।

अमिताभ ‘अमूल स्टार वाइस ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद’ के अंतिम मुकाबले में 5 अप्रैल को रात 8 बजे स्टार प्लस पर दिखाई देंगे। वे इसमें बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘भूतनाथ’ को भी प्रमोट करेंगे।
और भी
क्या आप पाँचवीं पास से तेज हैं?
क्या कर रही है सिंपल?
अभिमान का डबल रोल
आस्था और शुभ की शादी
सुषमा रेड्डी प्रस्तुत करेंगी ‘लक्ज़री होटल’
तनाज़-बख्तियार के घर आया नन्हा मेहमान