मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्या कर रही है सिंपल?
Simple
PR
सिंपल कौल आधुनिक महिला के रूप में धारावाहिक ‘तीन बहूरानियाँ’ और ‘सलाम जिंदगी’ में नजर आईं थी। इन दोनों धारा‍वाहिकों में सिंपल की भूमिका समाप्त हो चुकी है और इन दिनों उनका कोई भी धारावाहिक नजर नहीं आ रहा है।

आखिर सिंपल क्या कर रही है? यह जानने के लिए जब सिंपल से पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ईमानदारी से जवाब दिया कि ‍’मैंने फिलहाल कुछ भी साइन नहीं किया है। प्रस्ताव तो ढेर सारे मिल रहे हैं, लेकिन मैं ऐसी भूमिका की तलाश में हूँ जिसे निभाने में मजा आए और वह चुनौतीपूर्ण हो।‘

वह किस तरह की भूमिका निभाना चाहती हैं? इसके जवाब में सिंपल कहती हैं ‘मैं एक शक्तिशाली और बुद्धिमान बिजनैस वूमन की भूमिका निभाना चाहती हूँ। वैसे मेरी इच्छा एक साधारण और प्यारी-सी लड़की की भूमिका निभाने की भी है।‘
क्या कोई निर्माता सुन रहा है।
और भी
अभिमान का डबल रोल
आस्था और शुभ की शादी
सुषमा रेड्डी प्रस्तुत करेंगी ‘लक्ज़री होटल’
तनाज़-बख्तियार के घर आया नन्हा मेहमान
‘वीरांवाली’ के सेट पर मनी होली
साँपों को देखकर श्वेता घबराईं