मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आस्था और शुभ की शादी
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘बाबूल का आँगन छूटे ना’ के 27 मार्च वाले एपिसोड में आस्था की शुभ से शादी दिखाई जाएगी।

सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, लेकिन जैसे ही आस्था को पता चलता है कि शादी के लिए उसका घर गिरवी रखा गया है, वह शादी करने से इंकार कर देती है।

शुभ सहित उपस्थित सभी लोग हैरान रह जाते हैं। शुभ भी शादी से इंकार कर देता है क्योंकि आस्था को उस पर विश्वास नहीं है। शादी करने वाले लड़का-लड़की को यदि एक-दूसरे पर भरोसा नहीं है तो शादी करने का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

मामला बिगड़ता देख वनराज और सुलोचना मैदान में कूदते हैं और आस्था को मनाते हैं। आखिर आस्था शादी के लिए तैयार होती है। शादी के बाद आस्था की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उसे बेटी और बहू दोनों की भूमिका निभानी है। इसमें वह कितनी सफल होती है, जानने के लिए देखिए ‘बाबूल का आँगन छूटे ना’।
और भी
सुषमा रेड्डी प्रस्तुत करेंगी ‘लक्ज़री होटल’
तनाज़-बख्तियार के घर आया नन्हा मेहमान
‘वीरांवाली’ के सेट पर मनी होली
साँपों को देखकर श्वेता घबराईं
छोटे उस्तादों के बीच सलमान अंकल
सोनी पर फिल्मफेअर पुरस्कार