मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छोटे पर्दे पर मुकुल देव की वापसी
Mukul
PR
कुछ फिल्मों में नायक की भूमिका निभाने वाले मुकुल देव एक बार फिर छोटे परदे की ओर मुड़े हैं। उनकी वापसी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम’ के जरिए हो रही है।

अपने परिवार को मुसीबतों से बचाने वाली कुमकुम को पुलकित (मुकुल देव) नामक एक नई परेशानी का सामना करना है। पुलकित, कुमकुम के बीते हुए कल का एक पन्ना है। जब कुमकुम कॉलेज में पढ़ती थी, तब पुलकित उसे बेहद चाहता था। परिस्थितिवश पुलकित की शादी कुमकुम से नहीं हो सकी और कुमकुम वाधवा परिवार की बहू बन गई।

पुलकित इस बात को भूला नहीं पाया। इतने वर्ष बाद भी कुमकुम को पाना उसका एकमात्र मकसद है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर एक बजे तक प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में मुकुल खलनायकी भरे तेवरों के साथ दिखाई देंगे।
और भी
मलाइका के साथ ‘धूम मचा ले’
बूगी-वूगी में घमासान मुकाबला
झलक की खुशी
श्वेता का फोन गुम
करण मेहरा दु:खी
राजा की आएगी बारात