मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विनोद खन्ना भी टीवी पर
बॉलीवुड के कलाकार कुछ वर्ष पूर्व टीवी पर काम करना अपनी तौहीन समझते थे, लेकिन जब से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, गोविन्दा, जीतेन्द्र जैसे कलाकार टीवी से जुडे हैं और उन्होंने सफलता पाई है, तबसे टीवी पर काम करना अच्छा माना जाने लगा है।

इस सूची में ताजा नाम जुड़ा है बॉलीवुड के पूर्व सुपरस्टार विनोद खन्ना का। विनोद खन्ना आखरी बार रणदीप हुड्डा के साथ ‘रिस्क’ फिल्म में नजर आए थे। अब वे टीवी धारावाहिक ‘मेरे अपने’ में नजर आएँगे। इसका प्रसारण नए चैनल 9एक्स एंटरटेनमेंट पर हो रहा है। विनोद के साथ इसमें टीवी दुनिया की स्टार स्मृति मल्होत्रा दिखाई देगी।
और भी
सातवें आसमान पर विक्रम
ये कैसा बदलाव?
झूम इंडिया
दोहरी भूमिका में शेखर सुमन
वाह, सुदेश भाई
आमिर के दोस्त आश्चर्यचकित