|
‘वो रहने वाली महलों की’ में समीर का किरदार निभा रहे विक्रम आचार्य इन दिनों बेहद खुश हैं। इंडियन टेलीविज़न एकेडेमी अवॉर्ड द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवॉर्ड में नकारात्मक किरदार के अवॉर्ड के लिए विक्रम का नॉमिनेशन किया गया है। यह बात और है कि धारावाहिक में उनका नकारात्मक किरदार अब सकारात्मक बन गया है। खैर, विक्रम के लिए यह बहुत बड़ी बात है। अवॉर्ड मिलना या ना मिलना यह अलग बात है।
|