शेखर सुमन ने फिल्मों में अभिनय भी किया और अपने द्वारा गाए गीतों का अलबम ‘कुछ ख्वाब ऐसे’ भी निकाला। अब शेखर एक ही फिल्म में अभिनय और गायन दोनों करने जा रहे हैं।
फिल्म का नाम है ‘वन फाइन मंडे’ और निर्देशक है मनु चौबे। शेखर इस फिल्म में डॉन की भूमिका निभाने जा रहे हैं। जब शेखर को पता चला कि उन्हें गाना भी गाना है तो वे उत्साह से भर गए।
शेखर गायन के प्रति बेहद गंभीर है और फिल्म के गाने के लिए खूब रिहर्सल कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग बीस दिन में पूरी हो जाएगी और इसे जनवरी 2008 में प्रदर्शित करने की योजना है।
|