मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आमिर के दोस्त आश्चर्यचकित
‘नच बलिए 3’ में आमिर अली को संजीदा के साथ नृत्य करते देख आमिर के दोस्त चकित हैं। आमिर कभी भी अच्छे नर्तक नहीं रहे। लेकिन इस कार्यक्रम में आमिर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

आमिर कहते हैं ‘मेरे दोस्त आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मैं इतनी कुशलता से डांस करूँगा। मुझे मालूम है कि मैं अच्छा डांसर नहीं था, लेकिन मेहनत कर मैं माहिर हो गया। हाल ही में मुझे बालाजी का नया शो मिला है। जिसका नाम अभी फायनल नहीं हुआ है। हाल ही में मैं इसकी शूटिंग के लिए कोलकाता गया था। यह एक रोमांटिक शो है, इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बता पाऊँगा।‘
और भी
दीपिका और अर्जुन ‘वाइस ऑफ इंडिया’ में
लारा भी टीवी की ओर
आमिर से प्रभावित शाहिद
डिमांड में आम्रपाली
श्वेता पहुँची हालैण्ड
हिमेश ने बनाया अनिक को विजेता?