मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दीपिका और अर्जुन ‘वाइस ऑफ इंडिया’ में
अमूल स्टार वाइस ऑफ इंडिया पर सैलिब्रिटीज़ का आना जारी है। ‘ओम शांति ओम’ 9 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है इसलिए इस शनिवार इस फिल्म के दो कलाकार दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल इसमें नजर आएँगे।

इस बार के एपिसोड में थीम होगी ‘डिस्को’। जाहिर-सी बात है कि डिस्को वाले गानों में धूम-धड़ाका होता है। हर्षित ‘दर्दे डिस्को’ और ‘ओम शांति ओम’ से कार्यक्रम का आगाज़ करेंगे।

पंजाब दी पुत्तर इश्मित ‘इट्ज़ दि टाइम टू डिस्को’ और ‘कोई यहाँ नाचे’ गाकर दीपिका और अर्जुन को प्रभावित करेगी। आभास ‘व्हेअर इज़ दि पार्टी टू नाइट’ और ‘रात बाकी बात बाकी’ गाकर समां बाँधेंगे। उनकी आवाज की सराहना दीपिका और अर्जुन ने भी की। अब जल्द ही हमें वाइस ऑफ इंडिया मिलने वाला है।
और भी
लारा भी टीवी की ओर
आमिर से प्रभावित शाहिद
डिमांड में आम्रपाली
श्वेता पहुँची हालैण्ड
हिमेश ने बनाया अनिक को विजेता?
जेडी की बेटी