‘स्टार आज़ादी एक्सप्रेस’ यह नाम है उस कार्यक्रम का जो स्टार इंडिया ने स्वतंत्रता दिवस पर दर्शकों के लिए खासतौर से बनाया है। स्टार इंडिया के अजय विद्यासागर का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिये हम हमारे दर्शकों को मनोरंजन के साथ जानकारी भी प्रदान करेंगे। हम हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना चाहेंगे जिनकी बदौलत ही हम आजाद भारत में साँस ले पा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में आजाद भारत की पिछली साठ वर्षों की कहानी सुनाई जाएगी, जिसे प्रत्येक भारतीय समझ सकें। इस कार्यक्रम का संचालन कॉमेडी किंग साजिद खान और सरिता जोशी (बा बहू और बेबी की बा) करेंगे। इसमें गोविंदा, दीया मिर्जा, रितेश देशमुख, गीता बसरा जैसे कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण 15 अगस्त को सुबह दस बजे होगा।
|