मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कल्पना और वास्तविकता का मिलन : जय माँ दुर्गा
स्टार प्लस पर 29 दिसंबर से
Sumukhi
‘नच बलिए’ अब समाप्त हो चुका है। इस प्रसिद्ध कार्यक्रम की जगह स्टार प्लस ‘जय माँ दुर्गा’ नामक धारावाहिक आरंभ करने जा रहा है। ‘जय माँ दुर्गा’, दुर्गा सप्तशति का रूपांतरण है। इसकी कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह परिस्थितियाँ संबंधों को प्रभावित करती है।

सुमुखी (अरुंधति आर्या) जब भी किसी संकट में फँसती है तो उसे अदृश्य शक्ति का आभास होता है। देवी माँ के प्रति उसका विश्वास इतना दृढ़ है कि देवी (शालिनी कपूर) नौ लड़कियों के रूप में उसके सामने प्रकट होती हैं।

सुमुखी इस बात को जानती है कि विश्व की र‍चयिता हमेशा उसकी रक्षा करती रहती है। कहानी में धोखा और छल भी है। सुमुखी के मामा दुर्जन किन्हीं कारणों से अपने एवं उसके पिता के बीच के संबंधों को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

यह अच्छाई और बुराई के बीच की कहानी है। जब दुष्ट शक्तियाँ ताकतवर हो जाती हैं तब दैवी शक्तियों को हस्तक्षेप करना पड़ता है जिससे कि मानव जाति अगले युग तक जीवित रह सके।

‘जय माँ दुर्गा’ अब दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है जहाँ फंतासी और कल्पना एवं अच्छाई और बुराई की चर्चा की जाएगी।

Surath
इस नए कार्यक्रम को प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए स्टार प्लस के वाइस प्रेसीडेंट (मार्केटिंग) श्री प्रेम कामथ ने कहा ‘नच बलिए' वाले समय में ‘जय माँ दुर्गा’ का प्रसारण प्रारंभ कर हमें प्रसन्नता हो रही है। यह कार्यक्रम की स्टार प्लस को उसी ऊँचाई पर ले जाएगा जिस ऊँचाई पर ‘नच बलिए’ ले गया था।‘

इस कार्यक्रम का निर्माण सागर समूह द्वारा किया गया है। ‘जय माँ दुर्गा’ स्टार प्लस पर 29 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार रात्रि 8 बजे से देखा जा सकता है।
और भी
कौन बनेगा ‘नच बलिए 3’ का विजेता?
नया धारावाहिक : एक थी राजकुमारी
‘छोटे उस्ताद’ में मध्य प्रदेश के तीन उस्ताद
मैं अपने पति को परमेश्वर मानूँगी : श्रद्धा शर्मा
इश्मित बने ‘वॉइस ऑफ इंडिया’
नया धारावाहिक : रिमोट कंट्रोल