मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > टीवी > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोना को सवार हुआ नायिका बनने का भूत
Mona Singh
PRPR
मोना सिंह ने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ धारावाहिक के जरिये खूब लोकप्रियता बटोरी थी। लेकिन मोना का लगाव टीवी की तरफ कम और फिल्मों के प्रति ज्यादा है। वह बॉलीवुड में नायिका बनना चाहती है।

मोना पिछले कई दिनों से बॉलीवुड निर्माताओं के चक्कर लगा रही है और शाहरुख खान की नायिका बनने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी है। पिछले दिनों जब वह ‍एक निर्माता से मिली तो निर्माता ने मोना को उसकी कमियाँ गिना दी। निर्माता ने कहा कि उसके उच्चारण में पंजाबी लहजा है। उसका वजन बहुत ज्यादा है।

मोना ने उसे खरी-खोटी सुनाने के बजाय उसकी बातों को गंभीरता से लिया। मोना को उसकी बातों में दम नजर आया। इन दिनों वह हिंदी अखबार पढ़ने लग गई है और अपनी उच्चारण संबंधी अपनी कमी को दूर करने में लगी हुई है।

इस बात में तो कोई शक ही नहीं है कि उसका वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ है। मोना ने अपनी डाइट को पूरी तरह कंट्रोल कर लिया है। अब वह दाल-चांवल-रोटी की जगह सलाद और सूप खा रही है। वह भी दोनों समय। वह जमकर कसरत कर रही है ताकि उसका फिगर भी शेप में आ जाएँ। इसके लिए उसने बकायदा एक ट्रेनर भी रख लिया है।

मोना सिंह का कहना है कि नायिका बनने के लिए ही वह इतनी मेहनत कर रही है। उसे भी खाने की याद आती है, लेकिन अपना सपना पूरा करना है तो कुछ त्याग करना ही पड़ेगा।
और भी
‘दिल मिल गए’ से ‘संजीवनी’ की वापसी
संगम : दकियानूसी परंपराओं के खिलाफ
द गोल्ड अवार्डस की घोषणा
स्मृति या तुलसी
अमित सीखेंगे सालसा
करण का पहला प्यार थिएटर