मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > वन्य-जीवन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क  Search similar articles
नेहमित्त
WDWD
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत में एक महत्वपूर्ण पार्क हैं। यह पार्क उत्तरांचल का अभिन्न अंग है। इस पार्क में विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर पुष्प और वन्यजीव पाए जाते हैं। यहाँ के सुरक्षित प्राकृतिक स्थलों में हाथी, चीता, शेर आदि रहते हैं। पार्क में 110 प्रकार के पेड़, 50 स्तनपायी नस्ल के प्राणी, पक्षियों के 580 जातियाँ, 25 प्रकार करेंगने वाले जीव पाए जाते हैं। यह पार्क प्रोजेक्ट टाइगर का एक अभिन्न अंग है। रघुराई तथा जगदीप राजपूत जो कि जाने-माने फोटोग्रेफर हैं, ने वन्य जीवन के सौन्दर्य को अपने चित्रों में केन्द्रित किया है। पार्क के प्राकृतिक पहाड़ों की गोद में चीते दिखाई देते हैं। विभिन्न प्रकार की नाकॅटरनल बिल्लियाँ यहाँ पाई जाती हैं। इसके अलावा अनेक जंगली बिल्लियाँ भी मिलती हैं।
स्लोथ भालू पार्क के निचले हिस्से में पाए जाते हैं तथा हिमालयीन ब्लैक भालू पहाड़ी की ऊँचाइयों पर रहते हैं। राम गंगा नदी के किनारे आप स्नाउट मछली को खाने वाले घडि़याल, मगरमच्छ मिलते हैं। पथरीली पहाड़ियों के किनारे आपको घोराल भी मिल सकते हैं। अगर सामने से शेर या चीता आ रहा हो तो लंगूर तथा रीहस्स बंदर अपनी आवाज से पूरे जंगल को उनके आने की चेतावनी देते हैं।

पर्यटकों के लिए रहने का स्थान ---
आप रामनगर में बहुत जगहों में रह सकते हैं जैसे दिखाला, जंगल में स्थित रेस्ट हाउसेस तथा लकड़ी से बने घर। सरापड्यूली, बिजरानी तथा घैईरल जैसी जगहों में फॉरेस्ट रेस्ट हाउसिंग की सुविधा उपलब्ध है। पार्क के आसपास बहुत सारे रिसोर्ट पर्यटकों के लिए उपलब्ध हैं। सरकारी सराय में भी आप अपने लिए कमरे आरक्षित कर सकते हैं

पार्क के खुलने का समय -
पार्क सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। दोपहर में 2.30 से लेकर 5.30 बजे तक यह खुला रहता है। इसके बाद मौसम के अनुसार समय परिवर्तित होता रहता है।

कुटीर - (10 किमी नदी के किनारे)
अगर आप कुटीर में छुट्टी मनाना चाहते हैं तो आप अलग से जंगल के कुटीर में रह सकते हैं या आप किसी कुटीर में एक कमरा अपने लिए आरक्षित कर सकते हैं।

जंगल में स्थित रेस्ट घर - 3 दिन - 2 रात कॉर्बेट पैकेज
कॉर्बेट कैम्प रिसोर्ट तथा कॉर्बेट नेशनल पार्क में 3 दिन व 2 रात आप व्यतीत कर सकते हैं। हाथियों की सवारी की सुविधा पार्क में उपलब्ध है। सुबह तथा संध्या के समय चाय तथा ब्रेकफास्ट दिया जाता है।
1 | 2  >>  
और भी
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
किपलिंग के सपनों का जंगल
वन्य-जीवन का सही दर्पण – बाँधवगढ़
रणथम्भौर राष्ट्रीय वन्य जीव उद्यान
सरिस्का नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व