मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > वन्य-जीवन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
किपलिंग के सपनों का जंगल
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान
संदीपसिंह सिसोदिया
S.Sisodiya
यदि आपने रूडयार्ड किपलिंग की 'जंगल बुक' पढ़ी है और आप पुस्तक में वर्णित जंगल को साक्षात रूप में देखना चाहते हैं तो आपको कान्हा किसली अवश्य जाना चाहिए। कान्हा में साल और बाँस के सघन वन, लंबे चौड़े घास के मैदान तथा कल-कल बहती बंजर नदी की निर्मल धारा देखकर ही किपलिंग ने 'जंगल बुक' लिखने की प्रेरणा प्राप्त की थी।

एशिया के श्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यानों में से एक किपलिंग के सपनों का यह जंगल अनोखे बारहसिंगा का आखिरी घर तो है ही यहाँ जंगल के राजा बाघ को देखने के अवसर भी बहुत ज्यादा हैं। भारत में बाघों की सर्वाधिक संख्या इसी राष्ट्रीय उद्यान में है। ताजा गणना के मुताबिक वर्तमान में कान्हा में 200 के लगभग बाघ हैं। मध्यप्रदेश का राजकीय पशु व दुनिया की सबसे बड़ी हिरण प्रजाति में से एक दुर्लभ बारहसिंगा अब केवल कान्हा में ही बचे हैं। अधिकृत आँकड़ों के अनुसार अब यहाँ उनकी संख्या केवल 48 है। इन्हें बाघों व शिकारियों से बचाने के लिए संरक्षित क्षेत्र में रखा गया है।

S Sisodiya
एक अनुमान के अनुसार भारत के वन्य पर्यटन में बाघों के माध्यम से 60 मिलियन डॉलर अर्जित किए जाते है। इतने सघन वन व वन्य प्रणियों की विविधता के कारण वन्य पर्यावरण प्रेमी यहाँ आने से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं और प्राणियों और पंछियों विविध प्रजातियों व विस्तृत क्षेत्र के कारण कान्हा वन्य जीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। यहाँ घास के मैदानों में कुलाँचें भरते चीतलों के झुंड़ पूरे दिन देखे जा सकते हैं।

बामनी दादर : यह सूर्यास्त देखने का मनोरम स्थान और उद्यान का सबसे खूबसूरत हिस्सा है। यहाँ से कान्हा का घना वन भी देखा जा सकता है। यहाँ सांभर, भौंकने वाले हिरण, गौर (बायसन) तथा चार सींगों वाले एंटीलोप देखे जा सकते हैं। कान्हा में मैमल्स की विभिन्न प्रजातियाँ हैं। जिसमें से धारीदार गिलहरियाँ, लंगूर, सियार, जंगली सुअर, चीतल, बारहसिंगा, स्वाम्प हिरण, सांभर आदि मुख्य रूप से पाए जाते हैं।
1 | 2 | 3 | 4  >>  
फोटो गैलेरी
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की फोटो गैलरी
और भी
वन्य-जीवन का सही दर्पण – बाँधवगढ़
रणथम्भौर राष्ट्रीय वन्य जीव उद्यान
सरिस्का नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व