मुख पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > सागर किनारे > ऑस्ट्रेलिया की देनत्री नदी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया की देनत्री नदी
WDWD
उत्तर ऑस्ट्रेलिया स्थित देनत्री नदी प्राकृतिक सुदंरता से ओत-प्रोत है। देनत्री नदी को विश्व सांस्कृतिक धरोहर है। नौका विहार के दौरान सैलानी देनत्री नदी से लेकर केप ट्रीबुलेशन के चित्रकला रूपित दृश्यों को देख सकते हैं

पोर्ट डगलस से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देनत्री नदी। इस नदी की विशेषता यह है कि यहाँ पर नौकाएँ केबल प्रणाली के माध्यम से चलते हैं। दक्षिण तट से लेकर उत्तर तट तक का सफर मात्र 5 मिनमें ही हो जाता हैं। विश्व में एक अनोखा प्रकिया है सफर करने के लिए

नदी के तट पर घने जंगल, वायूशिफ एवं भिन्न प्रकार के रंग बिरंगे पक्षी कलरव करते दिखते हैं। वनस्पतियों में से कहीं न कहीं वन्य जीव प्रकट होते हैं। जलाशय में जलजीव सूर्य की किरणों में मँडराते दिखाई दे रहे थे

जल जीवों में अधिकतर मगरमच्छ पाए जाते हैं। इस स्थल का सौंदर्य बरबस ही पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट करता है। यहाँ मछली पकड़ने का आनंद भी उठा सकते हैं। कई घंटे इस तट पर ही बीत जाते हैं। नदी के पास ही देनत्री गाँव है जहाँ से नौका पर बहुत से सैलानी नदी के सैर करने निकलते हैं।

भारी वर्षा के प्रभाव के लिए देनत्री नदी के घने जंगल उससे सुरक्षित करते हैं। हर साल
4,000 से अधिक सैलानी देनत्री नदी तक घूमने के लिए आते हैं। नदी में तैरना असुरक्षित माना जाता है। बीच पर सूरज की किरणों के पड़ते ही बहती जलधारा झिलमिलाती है। बहुमूल्य रत्नों के समान जल की बूँदे चमक उठती है। इस विशाल बीच पर बहुत ही कम सैलानी नजर आते हैं

WDWD
केर ट्रआईबुलेशन बीच, इमैगन बीच, डोनोवन्स बीच एवं नोहा बीच विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में गिने जाते हैं। बीच के खूबसूरती देखकर पर्यटक दंग रह जाते हैं। देनत्री की अद्‍भुत सुंदरता एवं केबल गाड़ी के माध्यम से इस स्थल पर भिन्न प्रकार के सैलानी घूमने आते हैं

पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल, गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं। बस के माध्यम से इस स्थल का भ्रमण कर सकते हैं, हेलिकॉप्टर, नौका एवं गाड़ी के द्वारा इस सफर को पूरा कर सकते हैं।
और भी
करें क्वीन्सलैंड की सैर
टैगोर का ‘पद्मा’ से लगाव
राफ्टिंग एक लोकप्रिय जलक्रीड़ा
पर्यटन के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलिया
पर्यटकों को लुभाती है डेन्यूब नदी
कश्मीर का सौंदर्य : डल झील