मानचित्र में स्थिति - यूँ देखा जाए तो गोआ मुंबई से करीब 400 किलोमीटर दूर है। बंगलोर 470 किलोमीटर दूर और दिल्ली (1874 किलोमीटर) दूर है।
बजट- गोआ एक ऐसा राज्य है, जहाँ का पर्यटन आपकी जेब के मुताबिक बदलता रहता है। यहाँ आप पाँच हजार से लेकर पाँच लाख तक, जैसा चाहे बजट बना सकते हैं। यहाँ सस्ते होटलों से लेकर महँगे रिसॉर्ट तक सब उपलब्ध हैं। वैसे हमारी सलाह है कि यदि आप गोआ पीक सीजन में घूमने जा रहे हैं तो बुकिंग पहले से करवा लें। ये आपके और आपकी जेब दोनों के लिए मुनासिब होगा।
टिप्सः- * यदि आप गोआ जाने की योजना बना रहे हैं तो होटलों में बुकिंग पहले से करा लें। पीक सीजन में बुकिंग मिलने में काफी परेशानी होती है।
* गोआ जाते या लौटते समय यदि कोंकण रेलवे ट्रैक पड़े तो यात्रा के लिए सिर्फ और सिर्फ रेल ही चुनें। सफर के दौरान आप भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे ट्रैक के नजारों का लुत्फ ले पाएँगें। * यदि एडवेंचरस वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ लेना चाहते हैं तो बीच गाइड और लाइफ गार्ड के निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें।
* सैंडी बीच पर धूप सेंकने का आनंद लेने से पहले अच्छे सन्सक्रीम लोशन का उपयोग जरूर करें। साथ ही यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस का उपयोग बेहतर होगा।
* समुद्र के पास नाइट-लाइफ का लुत्फ उठाते हुए ज्वार-भाटा का ध्यान अवश्य रखें। साथ ही बच्चे साथ हों तो बड़ी लहरों के समय उन्हें पानी में जाने से रोंके। अधिक जानकारी के लिए पर्यटन कार्यालयों पर संपर्क करें - नई दिल्ली : गोआ टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, गोआ सदन, 18, अमृता शेरगिल मार्ग, नई दिल्ली - 110003 टेलीफोन : 462997, 4629963 गोआ : गोआ टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, ट्राइओनॉरा अपार्टमेंट्स, डॉ. अल्वारेज कोस्टा मार्ग रोड, पणजी, गोआ - 403001 टेलीफोन : (91-1832) 226515, 22728, 224132 फैक्स नंबर : (91-0832) 223926
|