मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > धार्मिक स्थल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आस्था का स्थल इलाहाबाद  Search similar articles
नेहा मित्तल
WDWD
इलाहाबाद प्रसिद्ध तीर्थस्थल माना जाता है। जनश्रुति के अनुसार इलाहाबाद में एक अनोखा मंदिर है हनुमान मंदिर। यह भव्य मंदिर इलाहबाद किले के पास स्थित है। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल इलाहाबाद के हनुमान मंदिर में भगवान सोई हुई अवस्था में हैं।

इलाहाबाद में हनुमान मंदिर पर्यटकों के लिए एक मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। एवं प्रति वर्ष हजारों श्रद्धालु इस भव्य मंदिर में दर्शन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहाँ दर्शनकर भक्तों की मनोकामनाएँ पू्र्ण होती हैं

गंगा, यमुना, सरस्वती तीन भव्य नदियों का संगम यहाँ पर होता है इसलिए भारत के प्रमुख पवित्र स्थानों में इलाहाबाद प्रमुख है। प्रयाग के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध है। इलाहाबाद में श्रद्धालुओं के लिए अन्य आकर्षण के केन्द्र हैं महाकुम्भ मेला जोकि अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक महत्व एवं विशालता के लिए प्रसिद्ध है।

इस स्थान पर बारह सालों में एक बार कुंभ का मेला आयोजित होता है। आस्था शिक्षा एवं संस्कृति से ओत-प्रोत इस नगरी में प्रति वर्ष माघ मेले का आयोजन होता है।

सम्राट अकबर ने 1583 में यमुना तट पर किला बनवाया था। किले के अंदर 232 फुट का अशोक स्तम्भ सुरक्षित है।

  पातालपुरी मंदिर की मान्यता है कि किले के भूगर्भ में भगवान राम चित्रकूट-गमन के समय इस स्थान पर आए थे। मनकामेश्वर मंदिर यह मंदिर अन्य शिवालयों में से प्रमुख हैं।      
पातालपुरी मंदिर की मान्यता है कि किले के भूगर्भ में भगवान राम चित्रकूट-गमन के समय इस स्थान पर आए थे। मनकामेश्वर मंदिर यह मंदिर अन्य शिवालयों में से प्रमुख हैं। नवरात्रि के समय असंख्य श्रद्धालु इस मंदिर में एकत्रित होते हैं।

अलोपीदेवी मंदिर में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार के दिन असंख्य श्रद्धालु आते हैं।नवरात्रि के दिनों में देवी की पूजा-अर्चना होती है। इस प्रसिद्ध भव्य मंदिर में एक शक्तिपीठ में एक कुण्ड एवं ऊपर एक झूला पूजित होता है।

हनुमत निकेतन : इस मंदिर में मुख्य मूर्ति हनुमानजी की है, दक्षिण भाग में श्रीराम, लक्ष्मण और जानकी की मूर्तियाँ हैं तथा उत्तर भाग में गुत्रगा की प्रतिमा स्थित है।कल्याणीदेवी मंदिर प्रयाग में स्थित यह मंदिर एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है। मंदिर में तीन मुख्य मूर्तियाँ हैं। कल्याणी देवी के बाएँ तरफ छिन्नमस्ता देवी की मूर्ति है और दाएँ तरफ शंकर-पार्वती की मूर्तियाँ हैं।
1 | 2  >>  
और भी
इंदौर के ख्यात गणपति मंदिर
पुरी : एक भव्य धार्मिक और पर्यटन स्थल
विश्व प्रसिद्ध माँ दक्षिणेश्वर काली माँ
मुराद पूरी करती है माँ काली
केदारनाथ : मृत्युलोक में झाँकने का झरोखा
कैलाश-मानसरोवर यात्रा