मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > धार्मिक स्थल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जहाँ बसते हैं हरि - हरिद्वार
टिप्सः-

· हरिद्वार हिंदुओं का बेहद पवित्र स्थान है। यहाँ मर्यादित आचरण करें। किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचें। उत्सव या किसी खास पूजा के दौरान यहाँ खासी भीड़ होती है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

· यदि आप किसी मंदिर विशेष का दर्शन करना चाहते हैं तो उसके पट खुलने और बंद होने के समय का पहले से ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से बचें। खुले में बिक रही खाद्य सामग्री को नहीं खाएँ। अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। पीने के पानी का खास ध्यान रखें।

· यदि आप यहाँ किसी खास पारिवारिक पूजा के लिए जा रहे हैं तो पूजा के संबंध में पूरी पूछताछ कर लें। कितना खर्चा होगा, इसकी भी जानकारी ले लें तो अच्छा होगा। अन्यथा तगड़ा फटका लग सकता है। इसी तरह नकली पंडों से भी बचें। कई बार यहाँ मोल-भाव भी चलता है।

· यदि आपके साथ बुजुर्ग भी हों तो उनका मेडिकल चेकअप करवा लें। साथ ही आवश्यक दवाइयाँ अपने साथ जरूर रखें। आप कोई टूरिस्ट पैकेज ले रहे हैं तो वह कहाँ-कहाँ के दर्शन करवाएगा और कहाँ ठहराएगा, इसकी पूरी जानकारी पहले से ले लें।
<< 1 | 2 | 3 | 4 
और भी
अमरनाथ यात्रा करते समय ध्यान रखें
प्रकृतिप्रेमियों के आकर्षण का केंद्र : धर्मशाला
स्वर्ण मंदिर का शहर : अमृतसर
रणकपुर का जैन मंदिर