मुख पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर > मांडू व झाबुआ में विकास कार्य शुभारंभ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मांडू व झाबुआ में विकास कार्य शुभारंभ
पर्यटकों के लिए जुटाएँगे सुविधाएँ
मांडू
WDWD
पर्यटन विकास के लिए मांडू में 4.26 करोड़ तथा झाबुआ में 1.10 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। सरकार को विश्वास है कि इन कार्यों के उपरांत दोनों स्थलों पर देशी और विदेशी पर्यटक और अधिक आकर्षित होंगे। आलीराजपुर जिले में कट्ठीवाड़ा को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

मांडू में मप्र पर्यटन विकास निगम के कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री तुकोजीराव पवार ने कहा कि मप्र पर्यटन के मामले में राष्ट्रीय नक्शे पर आ चुका है।

यहाँ रेवाकुंड पर विशेष रूप से कार्य किए जाएँगे। लोहानी गुफा, लालबाग, हाथीपगा, नीलकंठेश्वर आदि क्षेत्रों में भी विकास कार्य किए जाएँगे।

निगम द्वारा झाबुआ में पर्यटक स्वागत केन्द्र तथा हॉलीडे रिसोर्ट का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया तथा पर्यटन मंत्री तुकोजीराव पवार ने कट्ठीवाड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ईरा के बाद शेरू ने भी दम तोड़ा
दिल्ली का मेट्रो वॉक और एडवेंचर इजलैंड
साहिबाबाद का प्रियदर्शनी पार्क
उपेक्षा का शिकार बेगूसराय का नौलखा मंदिर
निजामुद्दीन की बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार
राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर भद्रवाह घाटी