- पूजा डबास दिल्ली के लोगों को आजकल आस-पास की जगहों पर घूमना अधिक भा रहा है जिमसें रोहिणी स्थित मेट्रो वॉक लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। घूमने के लिए एक से एक शोरूम हैं जहाँ आप विंडो शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और वहीं वॉटर पार्क में एक से एक रोमांचक राइड्स का भी मजा ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात जो इस रिठाला मेट्रो स्टेशन स्थित मेट्रो वॉक की है वह है मुफ्त एंट्री। यहाँ जाने के लिए कोई टिकट नहीं है। एंट्री करते ही आपको एक से एक सुंदर फव्वारे दिखेंगे जिनके ठंडे पानी से हर कोई खेलना चाहता है। उसके बाद एक से एक शोरूम हैं जैसे कि पैंटालून, रिबॉक, एडिडास, लेविस, पेपे, जॉन प्लेयर, प्रिकनिट, आदि जहाँ समय-समय पर डिस्कांउट चलता ही रहता है जिसका लाभ आप भी उठा सकते हैं। | | यहाँ की सबसे दिल दहला देने वाली राइड है ट्विस्टर। यह राइड 360 डिग्री पर घूमती है जिसमें कुछ पलों के लिए आप बिल्कुल उलट जाते हैं। इसके बाद आती है साइक्लोन जिसमें 32 लोग एक बार में बैठ सकते हैं। |
| |
इसके बाद यहाँ बहुत से फूड कोर्ट भी हैं जहाँ आप सुकून से बैठकर लजीज खाने के स्वाद ले सकते हैं। मेट्रो वॉक के पहले ही फ्लोर पर दाईं ओर बहुत सी खाली जगह है जहाँ अकसर युवावर्ग चैन से बैठते हैं। यह तो बात हुई मेट्रो वॉक की। अब अगर आप थोड़े बहुत पैसे खर्च करने के मूड में हैं तो चलते हैं एडवेंचर इजलैंड। जहाँ तरह-तरह के झूले हैं। यहाँ कुल 22 राइड्स हैं जिनमें कुछ बच्चों के लिए हैं तो कुछ बड़ों के लिए। पानी की राइड्स भी यहाँ अपना खासा आकर्षण रखती हैं। यहाँ की सबसे दिल दहला देने वाली राइड है ट्विस्टर। यह राइड 360 डिग्री पर घूमती है जिसमें कुछ पलों के लिए आप बिल्कुल उलट जाते हैं। इसके बाद आती है साइक्लोन जिसमें 32 लोग एक बार में बैठ सकते हैं। यह भी आपको गोल-गोल घुमाती है। फिर है फोर्स जो बहुत ऊपर-नीचे ले जाती है। ऊपर पहुँचकर तो एक बार के लिए डर लगने लगता है कि आप कितना ऊपर पहुँच गए हैं। फिर धीरे-धीरे नीचे आने पर भी डर लगता है। इसके बाद है साइड वंडर जिसमें आपको बेल्ट से बाँधकर गोल-गोल आकार में ऊपर की ओर घुमाया जाता है। यह तो हुए बड़ों के झूले। बच्चों पर आएँ तो बंपर बोट जिसमें बच्चे खुद बोटिंग करते हैं। रॉकिंग पब जो शिप के आकार का है और वह खुद आगे-पीछे घूमता है। फ्लिप आउट जिसमें आप बेल्ट बाँधकर लेट जाते हैं और कुछ पलों के लिए लगता है जैसे आपके पंख लग गए हों और आप आकाश में उड़ रहे हों। सी र्होस एक फेमिली बोट है जिमसें पूरा परिवार एक साथ बैठ सकता है और आप खुद बोटिंग करते हैं। बंपर कार जिसमें आप कार चलाते हैं। इस तरह यहाँ एक झूलें हैं जिसमें आप पूरी मस्ती कर सकते हैं। टिकट पर आएँ तो यहाँ स्कूल के बच्चों के लिए टिकट की कीमत है 250 रुपए। पर ध्यान रहे कि उम्र 17 तक हो। बड़ों के लिए 350 रुपए। यह तो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक है पर शनिवार और रविवार के दिन टिकट की कीमत थोड़ी बढ़ जाती है। लाजमी भी है क्योंकि छुट्टी का जो दिन है भई। उस दिन छात्रों के लिए 330 रुपए और बड़ों के लिए 400 रुपए की टिकट हो जाता है। तो अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि गर्मी में मस्ती कर ली जाए तो पहुँच जाइए मेट्रो वॉक जो आपको भरपूर मस्ती का जिम्मा उठाने के लिए तैयार है। |