मुख पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर > राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर भद्रवाह घाटी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर भद्रवाह घाटी
भाषा
जम्मू में बर्फ से ढके पर्वतों में स्थित खूबसूरत भद्रवाह घाटी जल्द ही घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। पर्यटन अधिकारियों ने यहाँ बताया कि घाटी अब राष्ट्रीय पर्यटन नक्शे पर चमकेगी क्योंकि आधारभूत पर्यटन परियोजनाओं का पहला चरण जल्द पूरा हो जाएगा।

राज्य के एक पर्यटन अधिकारी ने प्रेट्र को बताया कि पर्वतों वाली भद्रवाह घाटी जल्द ही घरेलू और विदेशी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि भद्रवाह घाटी की पर्यटन विकास योजना के तहत खेलानी केल्लर और जाई में दो अद्भुत रिसोर्ट बनाए गए हैं।

भद्रवाह विकास प्राधिकरण 'बीडीए' ने दुधू भद्रवाह में दो एकड़ जमीन पर एक हर्बल गार्डन का भी विकास किया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पन्ना टाइगर रिजर्व हुआ बाघविहीन
जीवित हो उठेगा खजुराहो
गुलाबों से गुलजार मुगल गार्डन
सबसे खतरनाक बर्फीला तूफान
शिमला में गर्मी, हलवारा सबसे ठंडा
जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड