मुख पृष्ठ > मनोरंजन > पर्यटन > ताज़ा खबर > ट्रेन में लीजिए शाही सवारी का लुत्फ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
ट्रेन में लीजिए शाही सवारी का लुत्फ
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स
Royal Rajasthan on wheels
NDND
पैलेस ऑन व्हील्स की शानदार सफलता से प्रोत्साहित होकर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) और रेलवे द्वारा रविवार से शुरू की गई दूसरी लक्जरी ट्रेन "रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स" अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा पर दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस शाही रेल को केंद्रीय पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी, रेल राज्य मंत्री नारायण भाई राठवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस ट्रेन की सात दिवसीय शाही यात्रा राजस्थान के अद्भुत इतिहास का एक अनोखा अनुभव होगा। जैसे-जैसे ट्रेन अपना सफर पूरा करेगी मेहमानों का हर लम्हा यादगार पलों का हिस्सा बनता जाएगा। पर्यटक रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स में राजस्थान की यात्रा करेंगे और साथ ही इस ट्रेन की भव्यता तथा आराम के साथ-साथ राजस्थान की अद्भुत निर्माण कला, आकर्षक उत्सव, मनोरंजक गतिविधियाँ, कला एवं संस्कृति का अनुभव कर सकेंगे।

यहाँ का लेंगे आनंद :-
यात्रियों को जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भरतपुर के विख्यात स्थलों की सैर कराई जाएगी। पूरी तरह से वातानुकूलित यह रेल अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिकतम सुख- सुविधाओं से युक्त है तथा विश्व की आधुनिकतम लक्जरी ट्रेनों "ओरियंट एक्सप्रेस, योरप" व "ब्लू ट्रेन, दक्षिण अफ्रीका" के समक्ष होगी।

सुविधाओं से लबरेज
* ट्रेन में एक सुपर डीलक्स सैलून, १३ डीलक्स सैलून, दो रेस्टॉरेंट लॉन कार, एक अंतरराष्ट्रीय स्पा है।
* ट्रेन में ८२ लोग शाही यात्रा कर सकते हैं।
* वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा।
* चैनल म्युजिक सिस्टम और लाउडस्पीकर।
* २४ घंटे गर्म और ठंडे पानी की व्यवस्था।
* हर कोच के साथ पेन्ट्री कार।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारतीय रेल सोने की चिड़िया : लालू
बीच पर एसी, गर्मी से पाएँ निजात
आतंकी हमले से प्रदेश के पर्यटन उद्योग को झटका
धड़ाधड़ रद्द हो रही विदेशी सैलानियों की बुकिंग
आकर्षक हनीमून पैकेज
नासिक में बन रहा अन्नपूर्णा मंदिर